सुल्तानपुर, अगस्त 11 -- Sultanpur News: चांदा, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के शाहपुर बाजार में मंगलवार को गौरीशंकर धाम पर दर्शनार्थियों को लेकर जा रहा ई-रिक्शा गड्ढे में अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में ई-रिक्शा पर सवार एक बालक गंभीर रूप से घायल हुआ, जबकि अन्य लोगों को मामूली चोटें आईं। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। चांदा क्षेत्र के अरजो गांव निवासी राकेश गुप्ता पुत्र आर्यन गुप्ता ई-रिक्शा से शाहपुर जंगल स्थित श्री गौरीशंकर धाम दर्शन के लिए जा रहा था। शाहपुर बाजार के पास पहुंचने पर ई-रिक्शा अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। इस हादसे में ई-रिक्शा सवार बालक आर्यन को गंभीर चोटें आईं, जबकि ई-रिक्शा में सवार अन्य लोगों को भी हल्की चोटें आई हैं। यह भी पढ़ें- Lakhimpur Khiri News: गोला से लौट रहे कांवड़ियों की ट्रैक्टर-ट्रॉली...