सुल्तानपुर, अक्टूबर 18 -- Sultanpur News: -जमानत पर छूटने के बाद बच्चों को लेने पहुंची थी, जेठ समेत चार पर एफआईआर सुलतानपुर। पति की हत्या में आरोपी मां की उसी के बच्चों ने पिटाई कर दी। शनिवार देर शाम बजे के आसपास सोशल मीडिया पर वीडियो सामने आया। घटना चांदा कोतवाली अंतर्गत कयामुद्दीनपुर की है।

पति की हत्या के मामले में जमानत पर बाहर आई पूजा जिला मुख्यालय से 40 किमी दूर चांदा कोतवाली कयामुद्दीनपुर (किंदीपुर) में सितंबर 2025 को गांव निवासी महेश की उसकी पत्नी पूजा ने प्रेमी के संग मिलकर गला रेतकर हत्या कर दी थी। वो दिन भर रोती रही और पुलिस को गुमराह करती रही। लेकिन पुलिस ने इस मामले में प्रेमी को उठाया और पूछताछ की तो सारी कहानी खुलकर सामने आ गई। मृतक के अंतिम यात्रा के समय पुलिस ने पूजा को हिरासत में लिया था। साथ ही इस मामले में मृतक के भाई...