सुल्तानपुर, नवम्बर 23 -- Sultanpur News: सुलतानपुर। कमला नेहरू विधि संस्थान सुल्तानपुर के पंचवर्षीय पाठ्यक्रम के छात्र-छात्राओं ने सोमवार को कोर्ट के समझ जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव मुक्त त्यागी के तत्वाधान में नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति कर लोगों को बिखरते परिवार और उससे होने वाले विघटन तथा सुलह समझौते से इस विवाद को सुलझाने के प्रति जागरुक किया। नाटक के जरिए छात्र-छात्राओं ने संदेश दिया कि पति पत्नी या परिवार के मामले आपसी सुलह समझौते से आसानी से निपटाए जा सकते हैं। इसके लिए न्यायालय के सम्मुख लंबे समय तक मुकदमा करके परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। नाटक के दौरान पति पत्नी के रूप में मनीष कुमार, सुकन्या, मिडिएशन शगुन यादव, जज सिमोन, सास अर्चिता मिश्रा, पेशकार हिमांशु रावत ने भूमिका निभाई। कमला नेहरू विधि संस्थान सुल्तानपुर के प्राचा...