Sultanpur News: नीट में चयनित मेधावी छात्राओं का हुआ सम्मान
सुल्तानपुर, जुलाई 28 -- Sultanpur News: सुलतानपुर,संवाददाता। महर्षि विद्या मंदिर में नीट परीक्षा 2026 में चयनित दो मेधावी छात्राओं का सम्मान समारोह सोमवार को आयोजित किया गया। चयनित छात्राओं में सौम्या वर्मा की ऑल इंडिया रैंक 10307 और कैटिगरी रैंक 4599 रही। जबकि गौरवी बरनवाल की ऑल इंडिया रैंक 94400और कैटेगरी रैंक 3958 रही। इस अवसर पर प्रधानाचार्य जगत नारायण उपाध्याय ने बच्चों की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त की। प्रधानाचार्य ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। कहा कि लक्ष्य निर्धारण के साथ निरंतर प्रयास, कठिन परिश्रम और लगन से ही बच्चे अपनी मंजिल प्राप्त करते है। दोनों बच्चियों ने अपनी सफलता का श्रेय विद्यालय परिवार को दिया और कहा कि उनकी सफलता में यहां की बुनियादी शिक्षा की सबसे महत्वपूर्ण भूमिका है। इस विद्यालय के द्वारा दिए गए शिक्षा के साथ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.