Sultanpur News: नाले की खुदाई के चलते घंटों गुल रही बिजली
सुल्तानपुर, सितम्बर 13 -- Sultanpur News: दोस्तपुर, संवाददाता। कस्बे में रविवार की दोपहर नाले की खुदाई के चलते घंटों बिजली आपूर्ति बाधित रही। ब्लॉक फीडर के 400 केवीए ट्रांसफार्मर से जुड़े कॉलोनी और बभनैया पूरब क्षेत्र में जेसीबी से नाले की खुदाई का कार्य चलने के कारण बिजली बंद कर दी गई। इससे गर्मी और उमस में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। विद्युत विभाग के मुताबिक, खुदाई के दौरान विद्युत लाइन को नुकसान से बचाने के लिए आपूर्ति बंद की गई थी। विभाग ने बताया कि खुदाई का कार्य पूरा होने के बाद बिजली आपूर्ति बहाल की गयी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.