Sultanpur News: नाली के विवाद में मारपीट, जातिसूचक गाली देने का आरोप
सुल्तानपुर, अक्टूबर 4 -- Sultanpur News: गोण्डा। कोतवाली नगर क्षेत्र के चमरपुरवा जानकी नगर में पुरानी नाली के विवाद को लेकर मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित रामबहादुर सोनकर का आरोप है कि शुक्रवार की सुबह वह घर लौट रहा था तभी गांव के ही पप्पू, गुड्डू, सोनू, रंजीत व अन्य ने रोककर जातिसूचक गालियां दीं और मारपीट की। बीच-बचाव करने आए भाई व पत्नी को भी पीटा। सिर में गंभीर चोट आई है। आरोपियों ने जान से मारने और गांव से निकालने की धमकी दी। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.