सुल्तानपुर, जुलाई 13 -- Sultanpur News: मोतिगरपुर, संवाददाता मलवा गांव स्थित सिंचाई विभाग खंड-2 के नाले पर बनी पुलिया पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे की आशंका को देखते हुए पीएमजीएसवाई विभाग ने ईंटों से घेराबंदी कर रास्ता बंद कर दिया है। इससे आधा दर्जन गांवों का आवागमन प्रभावित हो गया है। स्कूली वाहन लंबा चक्कर लगाकर गांव पहुंच रहे हैं, जिससे बच्चों और अभिभावकों को परेशानी उठानी पड़ रही है।क्षेत्र में बरसात का पानी निकासी के लिए मलवा, सरैया, करौदी, गौरा होते हुए गोमती नदी तक सिंचाई विभाग द्वारा पूर्व में नाले का निर्माण कराया गया था। ग्रामीणों की सुविधा के लिए इसी नाले पर मलवा गांव के पास पुलिया भी बनाई गई थी। यह भी पढ़ें- Gangapar News: नाली निर्माण न होने से चकमार्ग पर जलभराव इस मार्ग से पेमापुर, खड़सरा, बबराही, सरैया और मलवा सहित आसपा...