Sultanpur News: नहर में डूबकर मौत का शिकार हुई शिक्षिकों के परिजनों को आर्थिक सहायता
सुल्तानपुर, अक्टूबर 15 -- Sultanpur News: हलियापुर, संवाददाता । नहर में डूबकर जान गंवाने वाली प्राइवेट शिक्षिका के पीड़ित परिवार को तहसील प्रशासन बल्दीराय ने बड़ी राहत दी है। शासन के आपदा राहत कोष से पीड़ित परिवार को चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता दिलाई गई है। मामला तहसील बल्दीराय के ग्राम शिवकरी परगना बरौसा का है। एक अक्तूबर को कु.अंशू पुत्री राम चन्दर कोरी अज्ञात कारणों से शारदा सहायक खण्ड-16 नहर में गिर गई थी, जिससे उसकी दुखद मृत्यु हो गई थी। यह प्रकरण दैवीय आपदा के अंतर्गत पाया गया। एसडीएम कार्यालय बल्दीराय की ओर से जारी आदेश के अनुसार मृतका की माता शिव कुमारी को शासन की ओर से चार लाख रुपए अनुदान की स्वीकृति प्रदान की गई है। यह भी पढ़ें- Lakhimpur Khiri News: नौ मृतकों के आश्रितों को चार-चार लाख की सहायता
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.