सुल्तानपुर, नवम्बर 28 -- Sultanpur News: सुलतानपुर, संवाददाता जिले के भदैया ब्लॉक स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय नरायनपुर में खिलाड़ियों का सम्मान किया गया। परिषदीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का मुख्य अतिथि अवर अभियंता विद्युत विभाग जियालाल की उपस्थिति में सम्मान किया गया।जिले के पंत स्पोर्ट्स स्टेडियम में 25 एवं 26 नवंबर के मध्य आयोजित जिला स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में भदैया ब्लॉक को चैंपियन बनाने में विद्यालय की अहम भूमिका रही। वॉलीबॉल, टेबल टेनिस, बैडमिंटन, जूडो, कुश्ती, ताइक्वांडो, कबड्डी सहित कई खेल स्पर्धा में विद्यालय की छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया और कई मेडल अर्जित किए। वॉलीबॉल में विद्यालय की छात्राओं ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। यह भी पढ़ें- Sultanpur News: नरायनपुर में खिलाड़ियों क...