सुल्तानपुर, अक्टूबर 28 -- Sultanpur News: सुलतानपुर। गोरखपुर-फैज़ाबाद खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव में चौथी बार भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी व उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष ध्रुब कुमार त्रिपाठी की जीत पर शिक्षकों व भाजपा नेताओं ने जश्न मनाया है। सभी ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जताई। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद मिश्र,जिला मंत्री अरुण सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष राम विशाल द्विवेदी, विजय प्रकाश मिश्रा, राम अकबाल द्विवेदी ने कहाकि एमएलसी ध्रुब कुमार त्रिपाठी ने शिक्षकों की आवाज को सड़क से लेकर सदन तक बुलंद की। शिक्षकों ने ध्रुब कुमार त्रिपाठी को जीत की बधाई दी।कार्यकर्ताओं ने की आतिशबाजी, एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर दी बधाई: कादीपुर संवाद के अनुसार गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क...