सुल्तानपुर, सितम्बर 29 -- Sultanpur News: सुलतानपुर। जिले में सोमवार को धूमधाम से शहीदे भगत सिंह की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर लोगों ने उनकों याद कर शहीद की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस अवसर पर प्रभात फेरी के साथ रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया गया। आजाद समाज सेवा समिति की तरफ से शहीद भगत सिंह की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष अशोक सिंह के नेतृत्व में नगर में प्रभात फेरी निकाली गई। साथ ही भगत सिंह के साथ अन्य शहीदों की प्रतिमाओं पर भी माल्यार्पण किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत स्थित भगत सिंह की प्रतिमा के समक्ष गोष्ठी आयोजित की गई। यह भी पढ़ें- शहीद भगत सिंह की जयंती पर किया उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण बाद में मेडिकल कॉलेज स्थित ब्लड बैंक में संस्था के बैनर तले रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर 28 लोग रक्तदान कर महा...