सुल्तानपुर, जुलाई 5 -- Sultanpur News: करौंदीकला, संवाददाता। थानाक्षेत्र के रमसापुर में शनिवार को हो रहे धर्मांतरण कार्यक्रम शामिल चार नामजद अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से एक ग्रंथ व ईसा मसीह की फोटो बरामद की गई है। थानाध्यक्ष अश्विनी कुमार सिंह ने बताया कि ग्राम रमसापुर निवासी गतीराम पुत्र लक्खू की ओर से चार जुलाई को दिए गए प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना करौंदीकला में मुकदमा दर्ज किया गया था। गिरफ्तार अभियुक्तों में रोहित पुत्र जियालाल निवासी ग्राम बनहरा थाना खुटहन जनपद जौनपुर, सचिन गौतम पुत्र विनोद गौतम निवासी मुड़िला बाजार थाना कादीपुर, सूरज गौतम पुत्र राधेश्याम गौतम निवासी अमरेथू डड़िया थाना कादीपुर तथा विनोद पुत्र विक्रमाजीत गौतम निवासी ग्राम बनहरा थाना खुटहन जनपद जौनपुर शामिल हैं। यह भी पढ़ें- धर्मांतर...