सुल्तानपुर, जुलाई 23 -- Sultanpur News: सुलतानपुर। जतंर-मंतर में छात्रों पर लाठी चार्ज के विरोध में धरना-प्रदर्शन करने की चेतावनी देने वाले सपाइयों को पुलिस ने हाउस आरेस्ट किया। सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता पूर्व विधायक अनूप संडा को तिकोनिया पार्क में धरना देने से रोक दिया गया। घर के सामने धरने पर बैठने पर पुलिस ने समर्थकों के साथ गिरफ्तार कर पुलिस लाइन ले गई। गुरुवार को देर शाम सपाइयों को छोड़ा गया। समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक अनूप संडा ने छात्रों के समर्थन गुरुवार से तिकोनिया पार्क में धरना देने की सूचना एसडीएम को दी थी। पुलिस ने धरना देने के पहले तिकोनियापार्क में ताला लगाकर पूर्व विधायक को हाउस आरेस्ट कर लिया। यह भी पढ़ें- नजरबंदी के बीच सपा नेताओं ने रखा मौन उपवास पूर्व विधायक अपने समर्थकों के साथ घर के सामने धरने पर बैठ गए। धरने की...