सुल्तानपुर, अक्टूबर 28 -- Sultanpur News: सुलतानपुर, वरिष्ठ संवाददाता। देहात कोतवाली क्षेत्र के दुबेपुर स्थित सरकारी अंग्रेजी शराब की दुकान के सामने दो युवकों की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में पुलिस ने बुधवार की शाम को मुकदमा दर्ज कर लिया। परिजनों ने दोनों को जहर दिए जाने की आशंका जताते हुए पुलिस को तहरीर दी है। दर्ज मामले में अज्ञात लोगों को आरोपित किया गया है। साथ ही पुलिस मामले की जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम के बाद दोनों शवों का अंतिम संस्कार कर दिया गया। घटनाक्रम के मुताबिक, सोमवार देर रात शराब की दुकान के सामने वैजापुर गांव निवासी विजय जायसवाल (22) पुत्र अमृतलाल जायसवाल और शिवचंद्र उर्फ डब्बू चौबे (43) पुत्र रामचंद्र चौबे अचानक गिर पड़े थे। विजय जायसवाल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि डब्बू चौबे को जिला अस्पताल ले जा...