सुल्तानपुर, अक्टूबर 1 -- Sultanpur News: दोस्तपुर, संवाददाता। चौक घंटाघर के पास गुरुवार सुबह जल जीवन मिशन की पेयजल पाइप लाइन फटने से सड़क किनारे पानी बहता रहा। सुबह करीब पांच बजे से शुरू हुआ रिसाव कई घंटे बाद भी नहीं थमा। इंटरलॉकिंग के नीचे से निकलकर पानी सड़क किनारे बहता रहा, जिससे दुकानदारों को भी परेशानी उठानी पड़ी। लगातार पानी बहने से हजारों लीटर पेयजल बर्बाद होने का अनुमान है। पाइप फटने से सड़क किनारे पानी बहने लगा, जिससे राहगीरों और आसपास के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। मामले की जानकारी नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि रमेश सोनकर को दी गई। उन्होंने जल निगम के कर्मचारियों को रिसाव बंद कराने के लिए कहा। अध्यक्ष प्रतिनिधि ने बताया कि पाइप की मरम्मत कर जल्द ही पानी का बहाव रोकने के लिए कर्मचारियों को निर्देशित किया गया है।

हिंदी हि...