Sultanpur News: दोस्तपुर-कादीपुर मार्ग बदहाल, गड्ढों में तब्दील सड़क बनी जानलेवा
सुल्तानपुर, अगस्त 31 -- Sultanpur News: दोस्तपुर, संवाददाता। कस्बे को तहसील मुख्यालय कादीपुर से जोड़ने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों बदहाली की ऐसी तस्वीर पेश कर रहा है, जिसे देखकर जिम्मेदारों की कार्यशैली पर सवाल उठना लाजिमी है। सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे हैं तो कस्बे में ब्लॉक चौराहे तक सड़क की पटरियां भी उखड़ी और बदहाल पड़ी हैं। हालत यह है कि इस मार्ग से गुजरना राहगीरों के लिए रोजाना जोखिम भरा हो गया है। सोमवार सुबह मकरहां गांव के पास सड़क के गड्ढे में फंसकर माल लदा ई-रिक्शा पलट गया। हादसे में चालक को मामूली चोटें आईं। गनीमत रही कि बड़ा हादसा टल गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क की बदहाली के कारण आए दिन छोटे-बड़े हादसे होते रहते हैं, लेकिन जिम्मेदार विभाग की नींद नहीं टूट रही है। कस्बे में चौराहे के पास सड़क चौड़ीकरण के नाम पर वर्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.