सुल्तानपुर, जुलाई 14 -- Sultanpur News: सुलतानपुर। कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के पिताम्बरपुर कला गांव में दबंगों ने घर में घुसकर मारपीट किया। इस दौरान जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। मारपीट में घायल महिला सरस्वती देवी पत्नी प्रेम नारायण मिश्र ने रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पुलिस को दी गई तहरीर दी। इसमें महिला ने पड़ोसियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता के अनुसार बीते 12 जुलाई की शाम छह बजे के करीब उसके देवर उदय नारायण मिश्र अपने घर के सामने खड़े थे। तभी पड़ोसी वहां पहुंचकर उन्हें गालियां देने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने देवर पर लाठी-डंडे व लोहे की रॉड से हमला कर दिए। देवर को बचाने पहुंची सरस्वती देवी के साथ भी आरोपियों ने मारपीट की, जिससे उनके हाथ और देवर के पैर में चोटें आईं। पीड़िता की तहरीर पर कोतवाली देहात पुलिस से आरोपियो...