सुल्तानपुर, सितम्बर 27 -- Sultanpur News: कादीपुर, संवाददाता । कस्बे में परंपरागत तरीके से गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन गोमती नदी में किया गया। बरसात के कारण शनिवार को देर शाम निकली शोभायात्रा देर रात तक चलती रही । कादीपुर नगर में गणेश पूजा की छह प्रतिमा लगी थी। एक प्रतिमा का विसर्जन गणेश चतुर्थी के दिन ही हो गया था तथा बाकी प्रतिमाओं का विसर्जन शोभायात्रा शनिवार देर शाम प्रारंभ हुआ। जो देवाढ में गोमती नदी तक पहुंचते पहुंचते देर रात हो गया। नगर में शोभायात्रा का शुभारंभ पटेल चौक पर हुआ। ढोल, नगाड़े और डीजे के धुन पर थिरकते श्रद्धालु गणपति बप्पा मोरया के जयकारे लगाते रहे। यह भी पढ़ें- Jaunpur News: गणपति बप्पा मोरया के जय घोष से गूंज उठा नगर... देर रात सकुशल विसर्जन संपन्न हुआ। प्रभारी निरीक्षक दीपेंद्र विक्रम सिंह, रमेश मोदनवाल, राहुल गुप्ता...