सुल्तानपुर, जुलाई 22 -- Sultanpur News: दोस्तपुर, संवाददाता। थाना दोस्तपुर पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में वांछित चल रहे एक आरोपित को बुधवार को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। पुलिस के अनुसार 18 जुलाई को पीड़िता की मां की तहरीर पर थाना दोस्तपुर में मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोप है कि 17 जुलाई को गांव में किसी काम से गई उसकी पुत्री के साथ कादीपुर थाना क्षेत्र के मलिकपुर नोनरा निवासी प्रवेश धुरिया ने दुष्कर्म किया और घटना की जानकारी देने पर जान से मारने की धमकी दी। मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस आरोपित की तलाश में जुटी थी। बुधवार को थाना प्रभारी नारदमुनि सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपित युवक को पलियादेवापुर क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक...