सुल्तानपुर, जुलाई 22 -- Sultanpur News: कुड़वार। चार दिन पूर्व किशोरी के साथ मारपीट कर दुष्कर्म करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। वहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। मामला बंधुआ कला थाना क्षेत्र के एक गांव से जुड़ा है। गांव निवासी पिता ने 19 जुलाई को शाम साढ़े सात बजे की घटना बताते हुए मंगलवार को पुलिस को तहरीर दी कि उसकी 16 वर्षीय बेटी के साथ राहुल पुत्र मुसई निवासी बबुरी थाना बंधुआ कला ने मारपीट कर बेरहमी से दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। किशोरी के कपड़े आदि भी फाड़ दिए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी को बुधवार को टिकरिया से लंगड़ी मोड की तरफ नहर की पटरी के पास से गिरफ्तार कर लिया। यह भी पढ़ें- Sultanpur News: दुष्कर्म के आरोपित को दोस्तपुर पुलिस ने दबोचा गिरफ्तारी टीम में थानाध्य...