सुल्तानपुर, अक्टूबर 12 -- Sultanpur News: कादीपुर। मां सती केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति बरवारीपुर की बैठक रविवार देर शाम शुभम सिंह की अध्यक्षता में हुई। इसमें पूजा के दौरान साफ-सफाई, जर्जर बिजली तारों की मरम्मत, निर्बाध विद्युत आपूर्ति, विसर्जन मार्ग पर झुकी पेड़ों की डालियों की छंटाई और सड़क के गड्ढों की मरम्मत कराने की मांग की गई। विसर्जन स्थल पर प्रकाश और नाव की व्यवस्था कराने पर भी जोर दिया गया। एसडीएम विनीत कुमार ने मानक के अनुरूप डीजे बजाने सहित अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी देते हुए प्रशासन की ओर से पूरा सहयोग देने का आश्वासन दिया। सीओ विनय गौतम ने सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रखने की बात कही। यह भी पढ़ें- Purnia News: नगर निगम मुस्तैद : श्रद्धालुओं को नहीं होगी किसी तरह की असुविधा नगर पंचायत अध्यक्ष आनंद जायसवाल ने भी सहयोग का भरोसा दिया। ...