सुल्तानपुर, सितम्बर 13 -- Sultanpur News: कुड़वार, संवाददाता। धम्मौर थाना क्षेत्र के सोमनाभार गांव में रविवार भोर में तीन माह की दुधमुंही बच्ची के साथ छप्परनुमा घर में सो रही 25 वर्षीय मुस्कान पत्नी आकाश पर अज्ञात हमलावर ने चाकू से हमला कर दिया। हमलावर ने युवती के गले पर वार किया और मोबाइल फोन लूटकर फरार हो गया। चीख-पुकार सुनकर घर में सो रही सास कंचना और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। गंभीर रूप से घायल मुस्कान को जिला मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। प्रभारी निरीक्षक विपेंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। तहरीर मिलने पर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी। युवती का पति आकाश अहमदाबाद में नौकरी करता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...