सुल्तानपुर, सितम्बर 5 -- Sultanpur News: गोसाईंगंज, संवाददाता गोसाईंगंज थाना क्षेत्र के इसहाकपुर गांव निवासी एक विवाहिता ने पति और ससुर पर दहेज की मांग को लेकर मारपीट और प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।पीड़िता पुष्पा धुरिया ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि उसकी शादी इसहाकपुर निवासी धर्मेंद्र के साथ हिंदू रीति-रिवाज से हुई थी। शादी में मायके पक्ष ने अपनी हैसियत के अनुसार नकदी, बाइक, चेन, अंगूठी, घड़ी व अन्य सामान दिया था। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग कम दहेज लाने का ताना देकर उसके साथ मारपीट करते रहे। पीड़िता के मुताबिक, एक सितंबर की सुबह दहेज में दो लाख रुपये और मोटरसाइकिल की मांग को लेकर पति धर्मेंद्र और ससुर गोकुल ने उसके साथ मारपीट की। आरोप ह...