Sultanpur News: दहेज उत्पीड़न का आरोप, छह ससुरालीजनों के खिलाफ केस
सुल्तानपुर, जुलाई 27 -- Sultanpur News: दोस्तपुर, संवाददाता। थाना क्षेत्र के प्रतापपुर गांव की विवाहिता ने अपने पति सहित छह ससुरालीजनों पर दहेज की मांग पूरी न होने पर मानसिक व शारीरिक उत्पीड़न करने का आरोप लगाते हुए दोस्तपुर थाने में मुकदमा दर्ज करवाया है। तहरीर के अनुसार धीरा देवी की शादी 3 मई 2026 को प्रतापपुर निवासी अरुण कुमार गौतम से हुई थी। विवाहिता का आरोप है कि शादी के समय नकद राशि, मोटरसाइकिल, सोने की अंगूठी तथा अन्य घरेलू सामान दिए गए थे। इसके बावजूद शादी के कुछ दिन बाद पति, सास, जेठ, देवर और जेठानी ने सोने की चेन, बुलेट मोटरसाइकिल, फ्रिज, कूलर और वॉशिंग मशीन की मांग शुरू कर दी। मांग पूरी न होने पर मानसिक एवं शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जाने लगा。
प्रकरण का विवरण विवाहिता ने आरोप लगाया कि विदाई के समय उसके सोने-चांदी के जेवर ले...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.