सुल्तानपुर, अगस्त 3 -- Sultanpur News: कादीपुर। बरसात सीजन में दरवाजे पर चार पहिया वाहन ले जाने पर हुए विवाद में आरोपियों ने एक महिला को मारा पीटा। जिससे उसे काफी चोट आई। कोतवाली क्षेत्र के टैनी हसनपुर की शिल्पा वर्मा पत्नी जिलाजीत वर्मा का आरोप है कि शनिवार को आरोपी निजी चार पहिया वाहन उनके दरवाजे पर लेकर चले आए। बरसात का सीजन होने के कारण दरवाजे पर कीचड़ फैल गया। आपत्ति करने पर आरोपियों ने गाली गलौज देते हुए लाठी डंडे से मारापीटा। जिससे शिल्पा को काफी चोट आईं। कोतवाली पुलिस ने पीड़िता की दी गई तहरीर पर पुलिस ने गांव के ही चिंटू एवं मिंटू के विरुद्ध केस दर्ज किया है। यह भी पढ़ें- Pratapgarh Kunda News: घर में घुसकर महिला से की मारपीट, मुकदमा दर्ज

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...