Sultanpur News: दबंगों ने दंपति को लाठी-डंडों से पीटा, कोर्ट के आदेश पर छह आरोपियों पर मुकदमा दर्ज
सुल्तानपुर, जुलाई 12 -- Sultanpur News: लम्भुआ/सुलतानपुर, संवाददाता। पुराने विवाद में समझौता न करने पर दबंगों ने पति-पत्नी की बेरहमी से पिटाई कर दी। पीड़िता द्वारा पुलिस को तहरीर देने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई, तो उसने न्यायालय का दरवाजा खटखटाया। अदालत के आदेश पर पुलिस ने आधा दर्जन आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। लंभुआ कोतवाली क्षेत्र के अनंतपुर गांव निवासी पीड़िता मनीषा ने न्यायालय में प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई थी। उसने बताया कि दो जून की शाम करीब सात बजे वह अपने पति के साथ लम्भुआ से दवा लेकर घर लौट रही थी। रास्ते में पहले से घात लगाकर बैठे हीरालाल, लालचंद, कन्हैईलाल, माधुरी, सचिन और शीला ने उन्हें रोक लिया।
घटना का विवरण आरोप है कि सभी आरोपियों ने लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से उन पर हमला बो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.