सुल्तानपुर, जुलाई 27 -- Sultanpur News: सुलतानपुर,संवाददाता। जिलाधिकारी इन्द्रजीत सिंह व पुलिस अधीक्षक चारू निगम की अध्यक्षता में आगामी कांवड़ यात्रा, चेहल्लुम, बारावफात के दृष्टिगत जिले में शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न कराने के लिए पंडित राम नरेश त्रिपाठी सभागार में सोमवार को जिला स्तरीय पीस कमेटी की बैठक हुई। जिलाधिकारी ने कहा कि श्रावण मास में जिले के विभिन्न मार्गों एवं प्रमुख शिवधामों पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं कांवड़ यात्रियों का आवागमन होता है। ऐसे में श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुगम यातायात, स्वच्छता एवं आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें तथा किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए। यह भी पढ़ें- त्योहारों से जुड़ी शिकायतों का तत्काल समाध...