Sultanpur News: तेज बारिश से प्रतापपुर कमैचा ब्लॉक परिसर में जलभराव, कार्यालयों में घुसा पानी
सुल्तानपुर, अगस्त 4 -- Sultanpur News: चांदा, संवाददाता। मंगलवार सुबह हुई मूसलाधार बारिश ने नाली सफाई की व्यवस्था की कलई खोल दी। इस दौरान बरसात होने पर प्रतापपुर कमैचा ब्लॉक परिसर में जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई। तेज बारिश के चलते ब्लॉक कार्यालय के कई कमरों और कर्मचारियों के केबिन में पानी घुस गया। इससे कार्यालय का कामकाज प्रभावित हुआ और कर्मचारियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। मंगलवार सुबह करीब नौ बजे से क्षेत्र में तेज बारिश शुरू हो गई। लगातार हुई बारिश के कारण ब्लॉक परिसर में पानी जमा हो गया। देखते ही देखते पानी कार्यालय के विभिन्न कमरों और केबिन तक पहुंच गया। कई जगह पानी भर जाने से जरूरी अभिलेखों और कार्यालयी सामान को सुरक्षित रखने में कर्मचारियों को मशक्कत करनी पड़ी। खंड विकास अधिकारी आलोक कुमार जब ब्लॉक कार्यालय पहुंचे तो ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.