सुल्तानपुर, जुलाई 16 -- Sultanpur News: धनपतगंज। विकास खण्ड धनपतगंज की ढबिया,चन्दौर व बहादुर पुर में ग्राम प्रधानों की मृत्यु अथवा अन्य कारणों से रिक्त ग्राम पंचायतों के प्रधान पद का चार्ज एडीओ प्रशासन ने अभी तक नहीं संभाला है।गांव में विकास कार्य न होने से ग्रामीणों में आक्रोश है। ग्रामीणों सोनू सिंह, गुड्डू मिश्र, रामजस,आशाराम आदि लोगो ने गांव में प्रशासक की नियुक्ति की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...