सुल्तानपुर, सितम्बर 24 -- Sultanpur News: दोस्तपुर, संवाददाता वभनगवां गांव में तालाब किनारे पेड़ के नीचे जुए का अड्डा सजा था। सूचना पर पहुंची दोस्तपुर पुलिस ने छापा मारकर चार लोगों को ताश की बाजी लगाते पकड़ लिया। अड्डे से 52 ताश के पत्ते और 530 रुपये बरामद किए गए।पुलिस के मुताबिक, बुधवार को उपनिरीक्षक जगदीश सिंह हमराहियों के साथ क्षेत्र में गश्त पर थे। इसी दौरान मुखबिर ने वभनगवां प्राथमिक विद्यालय के सामने तालाब किनारे पेड़ के नीचे कुछ लोगों के जुआ खेलने की सूचना दी। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर मौके से जयप्रकाश उपाध्याय, अजीत कुमार गौड़, श्रीधर त्रिपाठी और रामसूरत यादव को पकड़ लिया। यह भी पढ़ें- Sultanpur News: तालाब किनारे सजा था जुए का अड्डा, चार दबोचे गए तलाशी में चारों के पास से अलग-अलग रकम भी मिली। पुलिस ने बरामद रुपये और ताश के पत्तों ...