सुल्तानपुर, अगस्त 20 -- Sultanpur News: कुड़वार, संवाददाता । पुलिस ने संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग के दौरान एक युवक को अवैध तमंचा और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। बुधवार शाम को पुलिस की चेकिंग में गिरफ्तार युवक की पहचान सुफियान पुत्र अली शेर निवासी ग्राम ककरहवा मजरे कोटिया, थाना कुड़वार के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक संदिग्ध गतिविधियों के आधार पर चेकिंग के दौरान उसे रोककर तलाशी ली गई। तलाशी में उसके कब्जे से .315 बोर का एक देशी तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पुलिस ने बरामद अवैध शस्त्र को कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ आर्म एक्ट का मुकदमा दर्ज कर लिया। प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार यादव ने बताया कि अभियुक्त को न्यायालय पेश किया गया। जहां से जेल भेजा गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...