सुल्तानपुर, अक्टूबर 8 -- Sultanpur News: दोस्तपुर, संवाददाता दुर्गा पूजा एवं रामलीला को लेकर गुरुवार को दोस्तपुर थाना परिसर में अधिकारियों और आयोजकों की बैठक हुई। उपजिलाधिकारी कादीपुर विनीत कुमार, सीओ विनय गौतम, थाना प्रभारी नारदमुनि सिंह, लिपिक विपिन यादव, विद्युत विभाग व लोक निर्माण विभाग के जेई समेत बड़ी संख्या में आयोजक और स्थानीय लोग मौजूद रहे।बैठक में अधिकारियों ने डीजे निर्धारित मानकों के अनुसार बजाने के निर्देश दिए। डीजे में वाइब्रेटर और ट्यूटर हॉर्न का प्रयोग नहीं किया जाएगा। डीजे की आवाज को लेकर किसी तरह का कंपटीशन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। नियमों का उल्लंघन करने पर कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों ने आयोजकों से संभव हो तो डीजे के बजाय बैंड-बाजा बजवाने की अपील भी की। यह भी पढ़ें- Sultanpur News: डीजे कंपटीशन, वाइब्रेटर व ट्यूटर हॉ...