सुल्तानपुर, अगस्त 3 -- Sultanpur News: सुलतानपुर, संवाददाता । देहात कोतवाली क्षेत्र के कैनौरा गांव में ट्रैक्टर ले जाने के विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। पीड़ित की पत्नी की तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ घर में घुसकर मारपीट, जानलेवा हमला और जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज किया गया है। पीड़ित की पत्नी किस्मता वर्मा ने पुलिस को तहरीर देकर गांव के ही रामबहोर, रविंद्र और अमन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। तहरीर के अनुसार, 31 जुलाई की शाम करीब चार बजे उनके पति अरुण कुमार ट्रैक्टर से खेत की जुताई कर रहे थे। जुताई पूरी होने के बाद वह इंजन में पानी भरने के लिए गए थे। आरोप है कि इसी दौरान तीनों आरोपी बिना चाबी के ट्रैक्टर ले गए और उसे एक नाले में फंसा कर छोड़ दिया। बाद में अरुण किसी तरह ट्रैक्टर निकालकर घर ले आए। आरोप है कि शाम करीब सात बजे तीन...