सुल्तानपुर, अक्टूबर 18 -- Sultanpur News: मुंशीगंज( अमेठी), संवाददाता। दुर्गा पूजा देखकर घर लौट रहे दो बाइक सवार युवकों को तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर फरार हो गया। पनियार के तरसड़ा निवासी शिवम कश्यप (22) पुत्र शीतला प्रसाद और गांव के ही प्रिंस (21) पुत्र राम सुंदर बाइक से दुर्गा पूजा देखकर घर लौट रहे थे। जामो-भादर मार्ग पर तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में शिवम की मौके पर ही मौत हो गई।घायल प्रिंस को परिजनों ने 108 एंबुलेंस से शाहगढ़ सीएचसी में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने हालत गंभीर देख प्राथमिक उपचार के बाद उसे संयुक्त जिला अस्पताल गौरीगंज रेफर कर दिया। मृतक शिवम के परिवार में मां क...