Sultanpur News: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक घायल, हालत गंभीर
सुल्तानपुर, अगस्त 22 -- Sultanpur News: गोसाईगंज, संवाददाता। लखनऊ-बलिया राजकीय राजमार्ग पर शनिवार सुबह बांसगांव के पास अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। दुर्घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक का ट्रामा सेंटर लखनऊ में उपचार चल रहा है। गोसाईंगंज के सहादतपुर नटौली निवासी बादल कुमार (24) पुत्र गूंगे राम सुबह करीब दस बजे बाइक से आयुबपुर पेट्रोल पंप पर तेल लेने जा रहे थे। कादीपुर की ओर से आ रही तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। बादल का एक पैर ट्रक के पहिये की चपेट में आकर कुचल गया। राहगीरों की मदद से घायल को सीएचसी जयसिंहपुर व वहां से मेडिकल कालेज ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने बादल को ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। दुर्घटना के बाद चालक वाहन लेकर मौके से भाग निकला। पुलिस क्षतिग्रस्त बाइक को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.