सुल्तानपुर, जुलाई 13 -- Sultanpur News: सुलतानपुर, संवाददाता। सुलतानपुर के शिवगढ़ थाना क्षेत्र के शंभूगंज चौराहे पर सोमवार सुबह ट्रक की टक्कर से बाइक सवार पिता-पुत्र समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को पहले भदैंया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार, भरखरे गांव निवासी कृष्ण कुमार (25) अपने चार वर्षीय पुत्र अनुभव के साथ भरथीपुर जा रहे थे। बाइक भरथीपुर निवासी छितिज (35) पुत्र बेनी प्रसाद चला रहे थे। शंभूगंज चौराहे पर लंभुआ की ओर से दुर्गापुर रोड पर आ रहे एक ट्रक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर के बाद ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे फंस गया। सूचना पर पहुंची ...