सुल्तानपुर, जुलाई 16 -- Sultanpur News: दोस्तपुर, संवाददाता। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर बुधवार की सुबह हुए सड़क हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हुआ। युवक को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। उपचार के दौरान कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। मृत युवक दोस्तपुर थाना क्षेत्र के बबुरीपुर निवासी लोकगायक एवं म्यूजिकल ग्रुप संचालक देवेंद्र उपाध्याय का पुत्र था, उसकी मौत से उसके घर के साथ क्षेत्रवासी भी शोकाकुल थे। मृत युवक गौरव उपाध्याय (22) बबुरीपुर गांव निवासी लोक गायक देवेंद्र का पुत्र था, परिजन की मांने तो गौरव उपाध्याय बुधवार सुबह लखनऊ से चार पहिया वाहन द्वारा अपने दोस्तों के साथ घर लौट रहा था। इसी दौरान पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के माइलस्टोन 91.600 के पास वह लघुशंका करने के लिए कार से उतरा। बताया जाता है युवक लघुशंकर कर रहा था, तभी गुजरी तेज रफ्तार ट्र...