सुल्तानपुर, जुलाई 19 -- Sultanpur News: धनपतगंज, संवाददाता स्थानीय थाना के खारा के पूरे पांडेय गांव में ट्रांसफार्मर से जुड़ी केबल गिरने से करंट की चपेट में आने के कारण एक गाय की मौत हो गयी। एक गाय घायल हो गयी है।रविवार को सुबह लगभग 10 बजे खारा के पूरे पांडेय गांव में ट्रांसफार्मर से गांव को गयी एलटी लाइन की जर्जर केबल टूटकर गिर गयी। जर्जर केबल के करंट की चपेट में गांव निवासी ब्रह्मदीन व शकील की एक-एक गाय आ गयी। करंट लगने से ब्रह्मदीन की गाय की मौत हो गयी जबकि शकील की गाय गम्भीर रूप से घायल हो गयी। पशु चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर पीके अग्रहरि ने बताया कि मामले की सूचना नहीं है। न ही अभी तक गाय का पोस्टमार्टम कराया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...