सुल्तानपुर, अगस्त 23 -- Sultanpur News: कादीपुर, संवाददाता तहसील परिसर में स्थित चकबंदी कार्यालय एवं न्यायालय भवन लंबे समय से बदहाली का शिकार है। भवन की हालत इतनी जर्जर हो चुकी है कि वह कभी भी धराशायी हो सकता है। जर्जर छत, दीवारों और भवन की लगातार खराब होती स्थिति के बीच यहां अधिकारी-कर्मचारी काम करने को मजबूर हैं। बरसात के दिनों में स्थिति और भी गंभीर हो जाती है। बारिश का पानी कार्यालय परिसर में भर जाने से कर्मचारियों को अपनी जान बचाने के लिए कार्यालय से बाहर निकलकर दूसरे स्थानों पर शरण लेनी पड़ती है।बताया जाता है कि चकबंदी विभाग का संचालन करीब पांच दशक से अधिक समय से हो रहा है, लेकिन विभाग को आज तक अपना व्यवस्थित भवन नसीब नहीं हो सका। यह भी पढ़ें- Sultanpur News: जर्जर चकबंदी कार्यालय से हादसे का खतरा 1980 के दशक से पहले चकबंदी कार्यालय...