सुल्तानपुर, अगस्त 24 -- Sultanpur News: कुड़वार, संवाददाता असरोगा पावर हाउस क्षेत्र के बंधुआकला कस्बे में रविवार देर शाम विद्युत फाल्ट ठीक करने गए निविदा संविदा कर्मी की करंट की चपेट में आने से झुलस कर मौत हो गई। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।बंधुआकला थाना क्षेत्र के मनियारपुर गांव निवासी जफर अब्बास (40) पुत्र इब्ने अली असरोगा पावर हाउस पर संविदा लाइनमैन के रूप में कार्यरत थे। रविवार देर शाम बन्धुआकला फीडर की 11 हजार वोल्ट की लाइन में फाल्ट की सूचना पर वह बंधुआकला कस्बे में फाल्ट ठीक करने पहुंचे थे। बताया गया कि जम्पर जोड़ते समय अचानक विद्युत आपूर्ति बहाल हो गई, जिससे जफर अब्बास करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। यह भी पढ़ें- Sultanpur N...