सुल्तानपुर, जुलाई 23 -- Sultanpur News: चांदा, संवाददाता। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के चितावनपुर गांव में भूमि विवाद को लेकर बुधवार की रात दो पक्षों के बीच कहासुनी के बाद विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों ओर से जमकर मारपीट के साथ पथराव किया गया। घटना में दोनों पक्षों से एक मासूम बच्चे सहित पांच लोग घायल हो गए। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया और घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रतापपुर कमैचा भर्ती कराया । घायलों में प्रथम पक्ष से नीतू पुत्री रामदयाल, कोयला पत्नी रामदयाल तथा छाया पुत्री प्रेमचंद शामिल हैं। वहीं दूसरे पक्ष से उमेश पांडे पुत्र राधेश्याम तथा देवांश पुत्र उमेश पांडे घायल हुए। सभी घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रतापपुर कमैचा ले जाकर भर्त...