सुल्तानपुर, सितम्बर 25 -- Sultanpur News: चांदा, संवाददाता। सरकार की जनकल्याणकारी एवं महत्वाकांक्षी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने और ग्रामीणों को शासन की योजनाओं के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से शुक्रवार को विकासखंड प्रतापपुर कमैचा की विभिन्न ग्राम सभाओं में स्थित पंचायत भवनों पर जन चौपाल का आयोजन किया गया। जन चौपाल के माध्यम से ग्रामीणों को सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी देने के साथ ही उनकी समस्याओं को भी सुना गया। विकासखंड प्रतापपुर कमैचा क्षेत्र की अधिकांश ग्राम सभाओं के पंचायत भवनों पर आयोजित जन चौपाल में ब्लॉक स्तर से नामित नोडल अधिकारियों की मौजूदगी रही। अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने ग्रामीणों को शासन द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही पात्र लाभार्थियों ...