सुल्तानपुर, अक्टूबर 4 -- Sultanpur News: गोण्डा। कोतवाली नगर क्षेत्र के एक मोहल्ले में छेड़छाड़ व मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़िता का आरोप है कि 2 अक्टूबर सुबह 9 बजे वह शौचालय के लिए खेत में गई थी, तभी रामबहादुर ने हाथ पकड़कर खींचा और जबरदस्ती का प्रयास किया। शोर पर परिवार के ननकू, लौटन, राकेश, आकाश, विकास, सुमन, अजय, राजू, रामबहादुर की मां व पत्नी और चार अज्ञात समेत 15 लोगों ने डंडा, सरिया से मारपीट की, सिर फट गया। जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने 11 नामजद व 4 अज्ञात पर केस दर्ज किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...