सुल्तानपुर, अगस्त 26 -- Sultanpur News: सुलतानपुर। राखी पर्व को लेकर सहायक आयुक्त अजीत कुमार की देखरेख में खाद्य सुरक्षाधिकारियों की संयुक्त टीम ने कादीपुर व तवक्कलपुर नगरा समेत बाजारों में छापेमारी की। इस दौरान लड्डू बूंदी, बर्फी, छेना का तीन नमूना भरा। वहीं कादीपुर में मिठाई की फैक्ट्री में राखी के लिए अभी से तैयार किए गए 50 किलो छेना रसगुल्ला संदिग्ध मिलने पर नमूना भरने के बाद अधिकारियों ने उसे नष्ट करा दिया। इस दौरान टीम में खाद्य सुरक्षाधिकारी संदीप कुमार यादव,अंजनी मिश्रा, रमाशंकर पटेल, नितिन कुमार, खाद्य सहायक बसंत वर्मा शामिल रहे। यह भी पढ़ें- छापे में 70 किलो बर्फी-मिल्क केक समेत रंगीन छेना कराया नष्ट यह भी पढ़ें- Orai News: खाद्य सुरक्षा टीम ने प्रतिष्ठानों में मारे छापे, मिठाई के भरे नमूने यह भी पढ़ें- Rudrapur News: रक्षाबंधन ...