Sultanpur News: छात्राओं से मांगे सुझाव, चिह्नित होंगे महिला सुरक्षा के हॉटस्पॉट
सुल्तानपुर, सितम्बर 3 -- Sultanpur News: दोस्तपुर, संवाददाता। थाना क्षेत्र के संकट मोचन महिला महाविद्यालय में गुरुवार को क्षेत्राधिकारी विनय गौतम ने छात्राओं को महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण के प्रति जागरूक किया। उन्होंने एंटीरोमियो स्क्वाड की सक्रियता को और प्रभावी बनाने के लिए छात्राओं से सुझाव मांगे। सीओ ने छात्राओं से ऐसे स्थानों और समय की जानकारी मांगी, जहां उन्हें एंटी रोमियो स्क्वाड की अधिक आवश्यकता महसूस होती है। उन्होंने कहा कि छात्राओं से मिले सुझावों के आधार पर संवेदनशील स्थानों को हॉटस्पॉट के रूप में चिन्हित किया जाएगा और वहां सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया जाएगा। इस दौरान महाविद्यालय के प्रबंधक जीत बहादुर मोदनवाल, प्रशासक संतोष गुप्ता सहित शिक्षक-शिक्षिकाएं और सैकड़ों छात्राएं मौजूद रहीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.