सुल्तानपुर, अक्टूबर 29 -- Sultanpur News: सुलतानपुर, संवाददाता। स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया ने कमला नेहरू भौतिक एवं सामाजिक विज्ञान संस्थान की इकाई की ओर से छात्रवृत्ति फॉर्म जमा करते समय छात्रों से की जा रही अवैध वसूली के खिलाफ प्राचार्य को ज्ञापन सौंपा। केएनआईपीएसएस इकाई अध्यक्ष राहुल ने कहा कि छात्रवृत्ति फॉर्म जमा करते समय किसी भी प्रकार का शुल्क नहीं लगता, महाविद्यालय में छात्रों से अवैध वसूली किया जा रहा है और अन्य महाविद्यालयों में छात्रवृत्ति फॉर्म जमा करते समय कोई शुल्क नहीं लिया जाता हैं। दुर्गेश यादव जिला सचिव ने कहा कि समाज कल्याण विभाग द्वारा छात्रवृत्ति योजना निशुल्क है। लेकिन कॉलेज प्रशासन फॉर्म जमा करने, सत्यापन और फॉरवर्ड करने के नाम पर छात्रों से 30 रुपए की अवैध वसूली कर रहा है। पैसे न देने पर फार्म जमा नहीं किया जाता ह...