सुल्तानपुर, अगस्त 27 -- Sultanpur News: गोसाईंगंज। गोसाईगंज थाना क्षेत्र के सिरवारा शरीफपुर गांव में गुरुवार तड़के घर के बाहर छप्पर के नीचे बंधी नौ बकरियां चोर खोलकर उठा ले गए। सुबह जब परिजन सोकर उठे तो बकरियां गायब थी। आसपास तलाश करने के बाद भी उनका कोई सुराग नहीं लगा। गांव निवासी विमला देवी पत्नी हरिराम ने गोसाईंगंज थाने में तहरीर देकर बताया कि घर के बाहर छप्पर के नीचे नौ बकरियां बंधी थीं। गुरुवार भोर करीब चार बजे अज्ञात चोर बकरियों को खोलकर चोरी कर ले गए। पीड़िता के मुताबिक बकरियों की काफी तलाश की गई, लेकिन उनका पता नहीं चला। पीड़िता ने पुलिस से बकरियों को बरामद कराने और चोरों का पता लगाकर कार्रवाई करने की मांग की है। यह भी पढ़ें- Sultanpur News: छप्पर के नीचे बंधी नौ बकरियां चोरी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...