Sultanpur News: छपरैल पर पन्नी लगाने को लेकर मारपीट, सात घायल
सुल्तानपुर, जुलाई 10 -- Sultanpur News: दोस्तपुर, संवाददाता। थाना क्षेत्र के नरायनपुर कला गांव में शुक्रवार शाम भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। घटना में सात लोग घायल हो गए, जिनमें एक की हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल अंबेडकरनगर रेफर किया गया। नरायनपुर कला निवासी महेंद्र प्रताप का आरोप है कि पड़ोसी अरविंद कुमार से भूमि विवाद का मुकदमा न्यायालय में विचाराधीन है। विवादित जमीन पर बने पुराने मड़हे की छत से पानी टपकने के कारण शुक्रवार सुबह उन्होंने उस पर प्लास्टिक की पन्नी लगाई और धान लगाने खेत चले गए। आरोप है कि इसी दौरान विपक्षी पक्ष ने पन्नी फाड़ दी। विरोध करने पर लाठी-डंडों और लात-घूंसों से हमला कर दिया। महेंद्र प्रताप का कहना है कि बीच-बचाव करने पहुंचे लोगों को भी पीटा गया। मारपीट में अमित कुमार, सभाजीत, जयश्री, सुचिता,...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.