Sultanpur News: चोरी के माल संग दो आरोपी गिरफ्तार
सुल्तानपुर, अगस्त 3 -- Sultanpur News: सुलतानपुर, संवाददाता । करीब पंद्रह दिन पहले देहात कोतवाली क्षेत्र के मलिकपुर अहिरौली गांव में हुई चोरी की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की एक जोड़ी पायल और 1,770 रुपये नकद बरामद किए हैं। दोनों को न्यायालय भेज दिया गया है। कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के मलिकपुर अहिरौली गांव निवासी रामलाल पुत्र त्रियुगी प्रसाद के घर में 18/19 जुलाई की रात अज्ञात चोरों ने घुसकर जेवरात और नकदी चोरी कर ली थी। बदमाशों की तस्वीर सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। इस संबंध में कोतवाली देहात थाने में मुकदमा दर्ज कर विवेचना की जा रही थी। जांच के दौरान मिले साक्ष्यों के आधार पर वजूपुर निवासी रवीन्द्र पुत्र राजेन्द्र (21) और नरेश पुत्र शिव प्रसाद (25) को गिरफ्तार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.