सुल्तानपुर, अक्टूबर 15 -- Sultanpur News: चांदा, संवाददाता। स्थानीय चांदा पुलिस में बड़ी सफलता हासिल करते हुए चोरी के मामले में पंजीकृत मुकदमे के तहत आरोपियों को गिरफ्तार कर सामान की बारामदगी करते हुए लिखा पढी कर जेल भेजा। चांदा कोतवाली क्षेत्र के वाजिदपुर गांव में पांच दिन पूर्व चोरों ने एक ही परिवार के दो घरों में निशाना बनाकर घरेलू सामग्री की चोरी की थी। मामले में चांदा पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। मामले में गुरुवार को चांदा पुलिस ने तीन अभियुक्त सहित दो बाल अपचारी को गिरफ्तार कार्यवाही की। जिसमें प्रदीप कुमार पुत्र बसंत लाल निवासी ग्राम अतरौरा मीरपुर थाना आसपुर देवसरा जनपद प्रतापगढ़ , मनीष निषाद पुत्र जगदीश निषाद निवासी ग्राम साढ़ापुर थाना सिंगरामऊ जनपद जौनपुर, सनी गुप्ता पुत्र नेपाली गुप्ता निवासी ग्राम अतरौरा म...